सिकासा आगरा द्वारा मनाया गया विश्व पर्यायवरण दिवस

 



सिकासा आगरा द्वारा मनाया गया विश्व पर्यायवरण दिवस।



आगरा। सिकासा आगरा के तत्वाधान में सीए विद्यार्थियों द्वारा विश्व पर्यायवरण दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सिकासा अध्यक्षा सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि इस बार विश्व पर्यायवरण दिवस पिछले कई वर्षों से कुछ अलग है। क्योकिं इस बार लोकडाउन के चलते प्रदूषण पिछले साल के स्तर से कम है।


इस साल सभी विद्यार्थियों ने घर पर रहते हुए आज प्रकति के लिए समय निकालकर ये सन्देश दिया कि जब पर्यायवरण स्वच्छ रहेगा तभी इस धरती पर जीवन संभव है। सीए विद्यार्थियों ने लोगों को जागरूक कर उनके उत्साहवर्धन के लिए पर्यायवरण को संवारते हुए अपनी अपनी सेल्फी और विडिओ लेकर ऑनलाइन शेयर की और साथ ही पर्यायवरण को स्वच्छ रखने एवं पछियों के साथ मानवता दर्शाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के तहत कृति गर्ग और वैष्णवी ने पर्यायवरण को संवारते हुए बहुत सुन्दर विडिओ बनाई। 


सिकासा अध्यक्षा सीए दीपिका मित्तल ने बताया कि करोना के चलते सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करते हुए भविष्य में भी इसी तरह के नए नए प्रयोग करने के लिए सिकासा आगरा प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस बार विश्व पर्यायवरण की थीम जैव विविधता रखी गयी है ताकि लोग इंसान एवं पर्यायवरण के बीच के गहरे रिश्ते को समझें और प्रकति के संरक्षण के लिए प्रेरित हो। सिकासा आगरा कमेटी से मुस्कान अग्रवाल, साक्षी गोयल, ललित अग्रवाल ,शिवम् अग्रवाल एवं कपिश अग्रवाल के भरपूर सहयोग से इस कार्यक्रम का सञ्चालन हो पाया है। आईसीएआई आगरा शाखा के अध्यक्ष सीए शरद पालीवाल ने सभी विद्यार्थियों को कोरोना से बचकर सुरक्षा के नियमों का पालन कर और स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने के लिए कहा।


 


नितिन शुक्ला