रायबरेली की तेजतर्रार पुलिस टीम ने किया हत्या का खुलासा

 


 


 



 रायबरेली


जनपद के तेज तर्रार पुलिस कप्तान श्री स्वप्निल ममगई ने वाकई साबित कर दिया है कि अपराध करके कोई अपराधी छुप नहीं सकता है। इसी का सकारात्मक रुप आज देखने को मिला कि मात्र 1 दिन के दरमियान में इतनी बड़ी गिरफ्तारी की गई और अपराधी सलाखों के पीछे पूरा वाक्या यह है कि


गत दिनों संजय 22 वर्ष पुत्र अर्जुन यादव हत्याकांड में तब एक नया मोड़ आ गया जब जनपद के तेजतर्रार पुलिस कप्तान स्वप्निल ममगई की टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली के कुशल नेतृत्व क्षेत्राधिकारी महाराजगंज के कुशल पर्यवेक्षण में 2 जून 2020 को महाराजगंज शिवगढ़ एसओजी पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण किया गया। मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त अभियुक्त आशीष सिंह, पुत्र उदय राज सिंह निवासी ग्राम कपूरपुर थाना महाराजगंज रायबरेली, लवलेश सिंह पुत्र शमशेर सिंह निवासी ग्राम जिहवा थाना महाराजगंज तीसरे शुभम उर्फ आशीष पटेल पुत्र अमरीश वर्मा निवासी ग्राम हलोर थाना महाराजगंज रायबरेली को गिरफ्तार किया गया और संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है । क्षेत्र की पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या बोलरो यूपी 41 /Y/ 7567 के साथ गिरफ्तार किया। निशानदेही पर एक कुल्हाड़ी रक्त लगी हुई प्राप्त हुई। 


 


सभी अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। 2 जून 2020 को हुए इस खुलासे पर लखनऊ पुलिस महानिरीक्षक द्वारा ₹5000 तथा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ₹5000 का पुरस्कार टीम को देने की घोषणा की गई है। 


टास्क को पूरा करने में प्रमुख रूप से प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह थाना महाराजगंज रायबरेली, राकेश सिंह थानाध्यक्ष शिवगढ़ रायबरेली, अमरेश त्रिपाठी एसओजी टीम, पंकज राज शरद थाना महाराजगंज रायबरेली, श्री विभाकर शुक्ला, श्री राम आधार, संतोष कुमार सिंह, अरुण, दुर्गेश सिंह, जितेंद्र सिंह, श्री अमित, रूपेंद्र शर्मा, पंकज सिंह, सुरेश वर्मा, उपेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, मोहम्मद तालिब, महिला आरक्षी रिंकी थाना शिवगढ़ रायबरेली की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस छवि से क्षेत्रवासियों में सकारात्मक रूप देखा गया। साथ ही न्याय प्रणाली पर भी विश्वास हुआ।


रायबरेली प्रमुख संवाददाता अनुज मौर्य की रिपोर्ट