भारतीय जन जन पार्टी के संस्थापक मनीष महाजन का जन्मदिन लखनऊ में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया


 


भारतीय जन जन पार्टी के संस्थापक मनीष महाजन का जन्मदिन लखनऊ में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया



 


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने भी अपने अपने कार्यालय में भी जन्मदिन मनाए हुए खुशी का इजहार किया.. 


 


 


लखनऊ। भारतीय जन जन पार्टी के संस्थापक/राष्ट्रीय संयोजक पंडित मनीष महाजन का जन्मदिन बहुत ही धूम धाम से उत्तर प्रदेश के कई जिलों व प्रदेश कार्यालय लखनऊ में जन्मदिन मनाया गया और जन्मदिन के दिन सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी को मजबूत करने का वचन दिया। तथा प्रदेश अध्यक्ष महेश शुक्ला के सौजन्य से इक्यावन किलो लड्डू वितरण किया गया तथा जिला अध्यक्ष लखनऊ के द्वारा संस्थापक के दीर्घायु के लिए महामृत्युंजय जाप लखनऊ में कराया गया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पण्डित प्रकाश मिश्र के द्वारा बनारस में रुद्राविषेक व मास्क का वितरण किया गया तथा छोटे भाई विक्की महाजन एवं समस्त खिलाड़ी की और से ग्राउंड में केक काटा गया तथा संस्थापक मनीष महाजन के हाथों से मास्क एवं लड्डू वितरण कराया गया तथा निशात गंज मंडी में लड्डू वितरण किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश संगठन मंत्री विनय कुमार सोनकर के माध्यम से कराया गया जिसमें गरिमामयी उपस्थिति प्रदेश महासचिव राजित राम प्रजापति, प्रदेश सचिव अनुराग चौरसिया, प्रदेश उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, नगर उपाध्यक्ष रिशब सिंह (जुगल), बाराबंकी जिला प्रभारी मुकेश रावत, निसार, नाफिश, अमजद, बुची गोकुल धर्मेंद्र सौरभ आदि लोग मौजूद रहे।