उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने DIOS   रायबरेली को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने DIOS   रायबरेली को लिखा पत्र
          ‌  


रायबरेली
१-  31 मार्च 2020 को जनपद के चार माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इन विद्यालयों  (भागीरथी इंटर कॉलेज मुराई बाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज सरेनी, गोविंद सिंह इंटर कॉलेज रोउता पुर और राजा जितेंद्र सिंह इंटर कॉलेज अटरा ) के कार्यवाहक प्रधानाचार्यो के हस्ताक्षर प्रमाणित किए जाएं।
२-व्यावसायिक शिक्षकों के अप्रैल माह के मानदेय का भुगतान कराया जाए।
३-मानदेय पर रखे गए सेवानिवृत्त शिक्षकों का कार्यकाल 20 मई 2020 तक करने के आदेश निर्गत किए जाएं क्योंकि शिक्षा निदेशक माध्यमिक शिक्षा के आदेशानुसार ऐसे शिक्षकों का कार्यकाल 1 जुलाई से ग्रीष्मावकाश के पूर्व यानी 20 मई तक होना निर्धारित है।
४-विगत वित्तीय वर्ष की जीपीएफ की लेखा पर्ची निर्गत कराई जाए।
५-एनपीएस से आच्छादित शिक्षकों/कर्मचारियों के अंशदान की पासबुक निर्गत कराई जाए।
६-श्री अनिल कुमार वर्मा सहायक अध्यापक इंटर कॉलेज बाबूगंज, श्री हरी लाल प्रवक्ता इंटर कॉलेज सताव तथा श्री शत्रुघ्न वर्मा सहायक अध्यापक वैदिक इंटर कॉलेज रायबरेली की पेंशन पत्रावली डी डी आर कार्यालय लखनऊ भेजी जाएं।
७-कार्यालय में लंबित चयन वेतनमान तथा प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों का निस्तारण यथाशीघ्र किया जाए।
            ‌‌ 
जगजीवन प्रसाद शुक्ल
सदस्य राज्य कार्यकारणी
राकेश कुमार मिश्र, अध्यक्ष
शैलेश कुमार बाजपेई ,मंत्री
नन्हे लाल ,कोषाध्यक्ष
प्रमोद कुमार यादव ,ऑडिटर


              प्रेम चन्द भारती वरिष्ठ
              संवाददाता रायबरेली