फतेहपुर में कोरोना का पहला संक्रमित मिला, हड़कंप


 


फतेहपुर में कोरोना का पहला संक्रमित मिला, हड़कंप



*फतेहपुर :* ग्रीन जोन में शामिल रहे जनपद को शुक्रवार के दिन बड़ा झटका लग गया। जिले में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज जाफरगंज थाने के नया पुरवा गांव में पाया गया। प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू अस्पताल ने एक व्यक्ति के नमूने को पॉजिटिव घोषित किया है। सुबह पहर जैसे ही इसकी जानकारी हुई तो डीएम संजीव सिंह ने बिंदकी तहसील के इस गांव को कंटेनमेंट ऐरिया घोषित कर दिया है। गांव को चारो तरफ से सील कर दिया गया है। गांव के अंदर प्रवेश या गांव से बाहर निकलने की प्रक्रिया पर रोक लग गयी है। उक्त पॉजिटिव पाया गया मरीज फिलहाल नेवलापुर क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। गांव पहुंच कर डीएम संजीव सिंह, एसपी प्रशांत वर्मा ने गांव पहुंच कर सील कर दिया है। पीड़ित की केस हिस्ट्री मे पाया गया कि वह आठ दिन पूर्व मुम्बई से आया था। यात्रा के दौरान वह बांदा की एक महिला के साथ सह यात्री रहा जिसे बांदा मे कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।


कलीम खान जहानाबाद सवांददाता