कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते बुद्ध के अनुयायियों ने घर पर ही बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई-सुनील दत्त


कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते बुद्ध के अनुयायियों ने घर पर ही बुद्ध पूर्णिमा धूमधाम से मनाई-सुनील दत्त


रायबरेली



        कोविड-19 वैश्विक महामारी की वजह से संपूर्ण देश में लॉक डाउन चल रहा है। बुद्ध के अनुयायियों ने लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने घरों में वैशाख माह की पूर्णिमा जिसे बुद्ध पूर्णिमा या  त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है , को धूमधाम से मनाया। 
      बुद्ध पूर्णिमा की इस कड़ी में छजलापुर निवासी भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील दत्त ने भी अपने परिवार के साथ त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा को धूमधाम से मनाया। उन्होंने बताया कि बुद्ध की सील शिक्षाएं वैश्विक अशांति के इस दौर में मानव जीवन के लिए कल्याणकारी हैं। बुद्ध की वाणी में करुणा, मैत्री और दया का भाव समाया है। इससे समस्त प्राणी जगत का कल्याण संभव है। भगवान गौतम बुद्ध का जन्म 563 ईसापूर्व वैशाख माह की पूर्णिमा को सिद्धार्थ गौतम के रूप में हुआ था । 528 ईसापूर्व बोधगया में इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को उन्हें उच्चतम ज्ञान बुद्धत्व प्राप्त हुआ था। 483 ईसा पूर्व इसी वैशाख माह की पूर्णिमा को कुशीनारा में उनका महापरिनिर्वाण हुआ था। इसलिए बुद्ध के अनुयाई वैशाख माह की पूर्णिमा को त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाते हैं।
          विश्व कल्याण के लिए ही उन्होंने राज पाट और सुख वैभव को त्याग दिया था। बुद्धत्व लाभ के बाद ही उन्होंने दुनिया को दुखों से मुक्ति के लिए अष्टांगिक मार्ग का उपाय बताया । उनके ज्ञान के प्रकाश से न केवल भारत बल्कि पूरा एशिया लाभान्वित हुआ । इसलिए उन्हें लाइट ऑफ एशिया कहा जाता है।
        इस अवसर पर महासभा के संरक्षक बौद्ध भिक्षु डॉ कमल सील ने बालापुर बुद्ध विहार में उपासकों को वंदना,त्रिशरण और पंचशील ग्रहण कराया। महासभा के महामंत्री प्रमोद कुमार बौद्ध ने अंबेडकर नगर में, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सरोज ने जवाहर विहार कॉलोनी में बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम मनाया। 
         त्रिविधि पावनी बुद्ध पूर्णिमा कार्यक्रम को श्यामलाल मूलनिवासी ने नरपतगंज, कमल सोनकर ने अहिया रायपुर, रोहित कुमार चौधरी, अशोक प्रियदर्शी , अनिल कांत , राजेन्द्र बौद्ध और राम सजीवन धीमान ने इंदिरा नगर , रामप्रसाद बौद्ध, लोधेश्वर ने बालापुर, रामसमुझ लाल, धनीराम बौद्ध और सीबी गौतम ने अंबेडकरनगर , एडवोकेट एस.एन. मौर्य ने गोंदवारा, नीरज रावत, सभाजीत ने त्रिपुला, विजय कुमार ने सिंहपुर , इंजीनियर वंश बहादुर यादव ने कृष्णा नगर , राकेश कुमार, चन्द्र शेखर ने सिद्धार्थ विहार कॉलोनी , नरेंद्र कुमार , शैलेंद्र कुमार ने राही , श्यामलाल ,श्री लाल ने एकता विहार कॉलोनी, अशोक सावंत ने छतोह,राज गौतम ने परशदेपुर में बुद्ध पूर्णिमा का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया।