संकट की घड़ी में मसीहा बनकर उभरे प्रधान पति रमाकांत यादव....

संकट की घड़ी में मसीहा बनकर उभरे प्रधान पति रमाकांत यादव....


जगतपुर (रायबरेली) - इस समय देश कोरोनावायरस जैसे संक्रमण की महामारी से गुजर रहा है। जिसके चलते लाक डाउन के समय गरीब असहाय के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वही ग्राम प्रधान जगतपुर तारा देवी के प्रतिनिधि रामाकांत यादव ने इस संकट की घड़ी में सच्चे समाज सेवक बनकर उभरे हैं। जिन्होंने अपनी ग्राम सभा में एक संकल्प लिया है। किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने देंगे इसी के संबंध में प्रधान प्रतिनिधि जरूरत असहाय एवं गरीबों लोगों को साग सब्जी से लेकर आवश्यक वस्तुएं घर घर पहुंचा रहे हैं। प्रधान की इस पहल को क्षेत्रीय लोगों ने सराहना की है।


दीपक कुमार संवाददाता जगतपुर