उत्तर प्रदेश के 28 गांव में होली के दिन रहता है शोक, तीसरे दिन खेली जाती है यहां रंगों की होली....


 


उत्तर प्रदेश के 28 गांव में होली के दिन रहता है शोक, तीसरे दिन खेली जाती है यहां रंगों की होली....



डलमऊ (रायबरेली) - जहां पूरे प्रदेश में चारों ओर हर्षो उल्लास के साथ रंगों की फुहार खेली जाती है। वही डलमऊ कस्बा क्षेत्र के अंतर्गत 28 गांव में शोक मनाया जाता है, यहां पर होली के दिन जौनपुर के इब्राहिम शासक की सेना ने राजा डल देव के ऊपर आक्रमण कर उन्हें मौत की नींद सुला दी गई थी। इस युद्ध में डलमऊ के राजा के साथ - साथ दो हजार सिपाही भी मारे गए थे, सदियों गुजरने के बाद आज भी डलमऊ क्षेत्र में इसी शोक के चलते यादें ताजा रहती है। इसलिए यहां पर होली के दिन 28 गांव में शोक मनाया जाता है, यहां के कुछ ग्रामीण लोगों का कहना है, कि राजा डल  लड़ते लड़ते वीरगति को प्राप्त हो गए थे, इसलिए हम लोग होली के दिन शोक मनाते है, होली के दो-तीन दिन बाद हम लोग होली मनाते हैं।


दीपक कुमार संवाददाता जगतपुर