सुरेश कुमार तिवारी के शर्मा गुट की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट में हुए शामिल


 


सुरेश कुमार तिवारी के शर्मा गुट की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट में हुए शामिल


 


16 मार्च 2020 को सीतापुर के  जुझारू शिक्षक नेता व पूर्व शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी लखनऊ खंड माननीय सुरेश कुमार तिवारी के शर्मा गुट की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट में शामिल होने पर जिला इकाई रायबरेली  उनका और उनकी पूरी टीम का हृदय की गहराइयों से स्वागत करती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला एवं मीडिया प्रभारी  सुनील दत्त ने संगठन के संरक्षक व  शिक्षक एमएलसी महोदय राजबहादुर सिंह चंदेल जी, अध्यक्ष चेत नारायण सिंह जी , लखनऊ खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत, कर्मठ और जुझारू प्रत्याशी डॉ महेंद्र नाथ राय जी के प्रति बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है ।
      रायबरेली के चारों मूल्यांकन केंद्रों राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज एवं वैदिक इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य कर रहे शिक्षक नेताओं ने सुरेश कुमार तिवारी के शर्मा गुट को छोड़कर चंदेल गुट में शामिल होने पर खुशी व्यक्त की है । इस मौके पर जिला मंत्री सोमेश सिंह, जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्र ,संयुक्त मंत्री सरोज अनिल कुमार , संगठन मंत्री विजय शंकर शुक्ल , आय-व्यय निरीक्षक देवी शंकर वर्मा , उदय श्रीवास्तव , चंद्रेश यादव , सभाजीत यादव, सुशील कुमार सिंह ,सदस्य राज्य परिषद शत्रुघ्न सिंह परिहार , मंडल अध्यक्ष राम मोहन सिंह , जिला उपाध्यक्ष  उमाशंकर त्रिवेदी  , विजय प्रताप सिंह सम्मिलित रहे।


 


रिपोर्ट@दीपक कुमार