रायबरेली में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का चाबुक, एक मिलावटखोर की दुकान सील


 


रायबरेली में मिलावटखोरों पर चला प्रशासन का चाबुक, एक मिलावटखोर की दुकान सील।


रायबरेली: होली का त्यौहार आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो गए हैं तो प्रशासन भी सख्त हो गया है। रायबरेली में शुभ्रा सक्सेना के दिशा निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों और पुलिस बल के साथ मिलावटखोरों के ठिकानों पर छापेमारी की।
खोया मंडी में छापा मारकर कई दुकानों से सैम्पल भरे और एक मिलावटखोर की दुकान को सील कर दिया। इस प्रशासनिक कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मच गया है।



त्रिलोकी नाथ 
  रायबरेली