रायबरेली में अराजकतत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर की प्रतिमा, पुलिस ने किया मामले को शांत


 


रायबरेली में अराजकतत्वों ने तोड़ी अम्बेडकर की प्रतिमा, पुलिस ने किया मामले को शांत।


रायबरेली: भीरा गोविंदपुर गांव में अराकतत्वों ने अम्बेडकर प्रतिमा को तोड़ दिया। लोगों ने जमकर हंगामा काटा। दो माह पहले भी यह मूर्ति तोड़कर गायब की जा चुकी है।उस समय भी लोगों ने कड़ी नाराजगी जताई थी। पुलिस ने किसी प्रकार लोगों को समझाबुझा कर शांत कराया।
आपको बतादें कि उक्त गांव में पुराने पंचायत भवन के सामने कुछ लोगों ने डा.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा दिसंबर माह में स्थापित कराई थी। कुछ दिन बाद ही अराजकत्तवों ने इसे तोड़ दिया था। तब पुलिस ने अपने पास से मूर्ति मंगवाकर रखवाई थी।
वही आज एक बार फिर से मूर्ति को तोड़कर वहीं फेंक दिया। सुबह वर्ग विशेष के लोगों ने देखा तो हंगामा काटने लगे।
लालगंज सीओ इंद्रपाल सिंह समेत कोतवाल विनोद सिंह आदि मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया और नई मूर्ति मंगवाकर फिर से स्थापित कराने की बात कही। इसके बाद लोग शांत हो सके।
अमर शहीद वीरापासी सामाजिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष धीरज कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। स्थानीय स्तर पर मूर्ति न मिलने से उसे रायबरेली शहर से मंगाया गया है। मूर्ति आते ही उसे दुबारा स्थापित कराया जाएगा।


रिपोर्ट@त्रिलोकी नाथ