कोरोना वायरस की चपेट में आयी सिंगर कनिका कपूर, लंदन से लौट कर बिना बताए रुकी थीं लखनऊ के एक होटल में


कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में, लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे


लखनऊ, 20 मार्च 2020, राजधानी लखनऊ में सिंगर कनिका कपूर के जरिए कोरोना वायरस का संक्रमण फैला है। वो 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं और ताज होटल भी गईं थीं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद आयोजित पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में, लखनऊ के गैलेट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। मार्च को लंदन से लखनऊ आई थीं और महानगर के गैलेंट अपार्टमेंट में हुई एक पार्टी में शामिल हुई थीं और ताज होटल भी गईं थीं। मशहूर गायिका कनिका कपूर को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वो कुछ ही दिन पहले ही लंदन से लौटी थीं और लखनऊ के ताज होटल में ठहरीं थी। इसके बाद वो शालीमार ग्रैँड अपाटमेंट में आयोजित एक पार्टी में शामिल हुई थीं। बताया जा रहा है कि लंदन से लौटने की बात उन्होंने किसी को नहीं बताई और सीधे होटल में चली गईं। इस दौरान उनके संपर्क में कई लोग आए थे। कनिका कपूर में कोरोना वायरस की पुष्टि के बाद पुलिस हरकत में आ गई। जानकारी के मुताबिक, कनिका 14 मार्च को होटल में पहुंची थीं और 16 मार्च को चेक आउट किया था। होटल में उनसे मिलने पांच लोग भी पहुंचे थे। पुलिस अब इन सब लोगों की तलाश में जुट गई है, जिससे इन लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जा सके। पुलिस शालीमार गैंट अपाटमेंट भी पहुंची, वहां भी इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि उस पार्टी में कौन कौन लोग शामिल हुए थे। स्वास्थ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कनिका कपूर के माता-पिता और घर में मौजूद नौकर की भी जांच कराई जाएगी। पुलिस के मुताबिक 3 वह लंदन से पहले दिल्ली पहुंचीं थी। इसके बाद दिल्ली से लखनऊ आईं थी। अब इस बात की भी जांच हो रही है कि वह दिल्ली से किस फ्लाइट से आई। 


रिपोर्ट @ आफाक अहमद मंसूरी