कौशांबी में दिखा जनता कर्फ्यू का असर सडकों पर छाया सन्नाटा   

                                                 


कौशांबी में दिखा जनता कर्फ्यू का  असर सडकों पर सन्नाटा                


कौशांबी 22 मार्च 2020, कोरोना वायरस से निपटने के लिए प्रधानमंत्री की अपील पर रविवार सुबह 7 बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हो गया। कौशांबी  के गुलामीपुर व कानपुर  हाइवे  में सभी  गाव के बाहर हर जगह लोग खुद को घरों में कैद किए हुए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। मॉर्निंग वाक के लिए निकलने वाले लोग भी आज नहीं दिखे। पूरा का पूरा इलाका बंद है। पेट्रोल पंप से लेकर मॉल और सभी दुकानें बंद हैं। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री की अपील पर शहर के सभी  गाव    व कस्बों  छोटी  बडी दुकानें बंद हो गई है  


रिपोर्ट@विपिन कुमार प्रजापति