आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन


 


आज रात 12 बजे से पूरे देश में संपूर्ण लॉकडाउन।


नियमों तोड़ने वालों पर की जाएगी कानूनी कार्यवाही।


 


अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार मीडिया ब्यूरो। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 550 पहुंच गई है। सरकार ने 3 हफ्ते के लिए सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन करने का फैसला किया है ताकि आने वाले कुछ दिनों इस जानलेवा महामारी पर अंकुश लगाया जा सके।


झलकियां...


 लगातार बढ़ रही है मरीजों की संख्या


 अब तक 557 लोगों में संक्रमण की पुष्टि


 10 लोगों की हुई मौत, 44 हुए ठीक


 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से आए हैं।
• केरल में 402 मामले दर्ज
• तमिलनाडु में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 18 पहुंच गई है।
• जनता कर्फ्यू में देशवासियों का योगदान बहुत आवश्यक है। कृपया सरकार का सहयोग करें।
• लॉकडाउन के उल्लंघन में 160 लोग गिरफ्तार
• गुजरात के राजकोट में भी कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध पाए गए हैं।
• उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भी कोरोना वायरस के दो लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
• पूरी गंभीरता से लागू होगा लॉकडाउन। आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
• केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की बढ़ती संख्या को लेकर यह कदम उठाया है वेंटिलेटर के निर्यात पर लगी रोक लगा दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।
• प्रधानमंत्री ने समस्त देशवासियों से धैर्य बनाए रखने के लिए आग्रह किया है। प्रधानमंत्री ने यह विश्वास दिलाया है कि हम किसी भी हालात में राशन एवं जीवन जीने के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। समस्त प्राणियों को आहार उपलब्ध कराया जाएगा।
• 536 हुई वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या।


कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अबतक देश में 557 लोग कोरोना के पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें से 10 लोगों की मौत हो चुकी है. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र और केरल है। महाराष्ट्र में अब तक 107 और केरल में 95 केस सामने आए हैं। कोरोना की वजह से 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. 135 करोड़ लोगों का देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। 548 जिलों को लॉकडाउन किया गया है।


नितिन कुमार शुक्ला आगरा सवांददाता