आगरा नरेश श्याम भक्त मंडल के द्वारा द्वितीय फागोत्सव  निशान यात्रा मनकामेश्वर आगरा से निकाली गई


 


आगरा नरेश श्याम भक्त मंडल के द्वारा द्वितीय फागोत्सव  निशान यात्रा मनकामेश्वर आगरा से निकाली गई।



 यह यात्रा मनकामेश्वर से शुरू होकर दरेसी हाथी घाट बेलनगंज होती हुई खाटू श्याम जीवनी मंडी पर पहुंची।
 जिसमें बाबा श्याम के 2100 निशान इत्र बर्षा, पुष्प वर्षा ,गुलाब वर्षा, और इसमें गणेश जी श्री राम दरबार, हनुमानजी ,राधा रानी ,और अन्य देवी-देवताओं की प्यारी-प्यारी झांकियां सम्मिलित रही इसमें बाबा श्याम का श्रृंगार भी बहुत ही सुंदर प्रकार से किया गया l
 श्री श्याम सखा म्यूजिक ग्रुप इमरान भाई द्वारा एवं कलाकार आगरा से प्रीति शर्मा राजा सांवरिया बंसी वर्मा अनुराग बंसल अन्य कलाकार बाबा के भजनों   को गाते रहेंl यह निशान यात्रा खाटू श्याम जीवनी मंडी पर पहुंची यहां पर समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया l


कृष्ण कुमार गोयल आगरा सवांददाता