शिक्षा जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन .....


 


शिक्षा जागरूकता कार्यशाला का किया आयोजन .....


जगतपुर (रायबरेली) -  कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका, विद्यालय पूरे कूमेदान ब्लॉक क्षेत्र जगतपुर के अंतर्गत इस कार्यक्रम की शुभारंभ अशोक बहादुर सिंह पूर्व प्रवक्ता समाजशास्त्र इंटर कॉलेज शंकरपुर के द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तथा डॉक्टर जगदीश प्रसाद त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर पुष्प अर्पित किए, राम मोहन सिंह पूर्व प्रवक्ता अर्थशास्त्र इंटर कॉलेज राना बेनी दीप प्रज्वलन किया प्रवक्ता अशोक बहादुर सिंह शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। इस विषय पर चर्चा करते हुए, बताया कि हमारे समाज में सदियों पहले महिलाएं बेटियां गुरुकुल में पढ़कर विद्वान हुआ करती थी। और हमेशा अपने लक्ष्य को पूर्ण करती थी। लक्ष्य का निर्धारण करना ही हम सभी का दायित्व है। शिक्षा के महत्व को सभी को समझना चाहिए इसी के द्वारा जीवन को महत्व पूर्ण बनाया जा सकता है। इस मौके पर डॉक्टर जगदीश प्रसाद त्रिपाठी, राम मोहन, प्रवक्ता अशोक बहादुर सिंह, रेनू पांडे, सुमन, आदि शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे।


दीपक कुमार संवाददाता जगतपुर