समाजसेवी श्री अशोक जैन सीए नहीं रहे


 


 


समाजसेवी श्री अशोक जैन सीए नहीं रहे
आगरा के सुप्रसिद्ध समाजसेवी आगरा विकास मंच एवं श्री श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ के अध्यक्ष श्री अशोक जैन सीए का आज रात अचानक निधन हो गया अंतिम यात्रा उनके 118, जयपुर हाउस स्थित निवास स्थान से प्रारंभ होकर ताजगंज, मोक्ष धाम विद्युत शवदाह गृह दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी और श्री जैन विदेही हो गए श्री जैन का निधन उनके जयपुर हाउस स्थित निवास पर हुआ। विदित हो कि श्री अशोक जैन सीए पिछले ढाई दशक से समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय रहे और अपनी  सक्रियता के बदौलत श्री जैन ने गरीबो के करीब डेढ़ हजार से अधिक लोगों के हृदय के ऑपरेशन करवाएं। इसके अलावा श्री जैन ने इसी दौरान करीब 2000 लोगों का नेत्रदान कराया और उन नेत्रों से आज 4000 लोगों की दुनिया में रोशनी लौट आई है। अशोक जैन सीए ने आगरा में आकस्मिक सेवा दुर्घटना प्रकल्प की शुरुआत की और रामलाल वृद्ध आश्रम में वृद्धों की सेवा सुरक्षा स्थापित की।आगरा में अलग-अलग बीमारियों से ग्रसित लोगों के लिए श्री अशोक जैन सीए ने सैकड़ों कैंप लगाए।


कृष्ण कुमार गोयल आगरा सवांददाता