रायबरेली: पति के हत्यारों की गिरफ़्तारी की उम्मीद लेकर एसपी की चौखट पर पहुंची पत्नी, पुलिस का लगाया ये आरोप


 


रायबरेली: पति के हत्यारों की गिरफ़्तारी की उम्मीद लेकर एसपी की चौखट पर पहुंची पत्नी, पुलिस का लगाया ये आरोप।


रायबरेली: आज पांच माह के बेटी को गोद में लेकर एसपी से मिलने परिवार के साथ पहुंची अनीता यादव ने अपने पति के हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की। कहा तीन साल पहले शादी हुई थी। जिंदगी बर्बाद हो गयी। पति से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी। बदमाशों ने पति की क्यों हत्या कर दी।
रायबरेली मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे बूढ़नपुर की रहने वाली अनीता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। अनीता ने बताया कि 21-12-2019 को गांव के ही प्रिंस सिंह व सूरज सिंह द्वारा उसके पति अनिल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी 23-12-2019 को गोली मारने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन आज तक मिल एरिया थाने की पुलिस द्वारा एक हत्यारोपी सूरज सिंह पुत्र कल्लू सिंह की गिरफ्तारी नही कर रही है।
उल्टा पुलिस हमारे घर आकर बार बार हमारे घरवालों को परेशान कर रही है। कई बार एसपी से शिकायती पत्र देने पर भी पुलिस कोई कार्यवाही नही कर रही है।
अनीता ने कहना है। आरोपी उसके परिवार वालों को लगातार मुकदमा हटाने का दबाव बना रहे हैं। और जान से मारने कि धमकी दे रहे हैं। जिससे मेरा परिवार डरा सहमा है। अगर मेरे या मेरे परिवार के साथ किसी कोई भी घटना घटित होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।



त्रिलोकी नाथ 
  रायबरेली