फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वालों के ऊपर किया गया मुकदमा दर्ज


 


फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वालों के ऊपर किया गया मुकदमा दर्ज
जहानाबाद/फतेहपुर.... बीते 1 वर्ष पहले फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया गया था जिसमें आज बनाने वालों के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम कीरत सिंह का पुरवा मजरे कापिल में दिनाँक 15/01/2019को सिया दुलारी के नाम का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था ।जब सिया राम पुत्र मंगली को फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के बारे में जानकारी हुई तो  उन्होंने उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत किया और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त करना व  मुकदमा दर्ज करने की मांग किया  तब अधिकारियों ने जांच में पाया कि यह मृत्यु प्रमाण पत्र फर्जी तरीके से बनाया गया है।और आज  फर्जी मृत्यु प्रमात्र पत्र बनाने के जुर्म में धारा 419,420,467,468,471,472,120 बी.गंगाराम पुत्र शिवबालक,पं.रमेश चन्द्र मिश्रा (घाट के पंडा)एवं ग्राम प्रधान मीरा देवी के ऊपर मुकदमा पंजीकृत किया गया ।


कलीम खान जहानाबाद सवांददाता