महाशिवरात्रि के पावन संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य एवं आस्था की डुबकी.....


 


महाशिवरात्रि के पावन संगम में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य एवं आस्था की डुबकी.....


प्रयागराज - यहां आकर मन में आस्था समर्पण और विश्वास का मन में संचार होता है। कालिंदी के तट पर प्राकृतिक छटा का भी अनूठा आनंद मिलता है। यहां पर मनकामेश्वर मंदिर शहर के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अंचलों के साथ ही तमाम जनपदों के भक्तों की भीड़ यहां वर्ष भर रहती है। इसका कारण यह भी है। भक्तों का मानना है। कि इस प्राचीन शिव मंदिर में सच्चे मन से जो भी भक्त मांगते हैं। भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूरी करते हैं। आज शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पर्व पर सुबह से ही आस्था वालों की यहां भीड़ पूजन अर्चन में जुटी हैं।माघ मेला के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि का स्नान शुक्रवार की भोर से ही शुरू हो गया है। प्रयागराज के विभिन्न स्नान घाटों पर आस्था की डुबकी श्रद्धालु लगा रहे हैं।


दीपक कुमार की रिपोर्ट