जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सुधाकर राव का निधन


 


जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी सुधाकर राव का निधन।


सार चारों वेदों का ज्ञाता होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी। उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं।
विस्तार
13 अप्रैल, 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के चश्मदीद गवाह 122 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी और वैदिक विद्वान सुधाकर कृष्ण राव का वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों के कारण बृहस्पतिवार को यहां निधन हो गया। उनके एक शिष्य सुधाकर शर्मा ने बताया कि राव ने जयनगर के अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार उनकी पोती डॉ. सुमा करेगी। 


चारों वेदों का ज्ञाता होने के कारण राव को पंडित सुधाकर चतुर्वेदी की उपाधि दी गई थी।
उन्होंने कन्नड़, अंग्रेजी और संस्कृत में लगभग 50 पुस्तकें लिखी थीं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया।


रिपोर्ट@त्रिलोकी नाथ