51 लाख में बेची गई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस....


 


51 लाख में बेची गई वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस....


हिसार - हरियाणा की मुर्रा नस्ल की विश्व  रिकॉर्ड बनाने वाली सरस्वती भैंस 51 लाख रुपए में  बिक गई, यह हिसार जिले के लितानी के किसान सुखबीर सिंह ढांडा के पास थी। भैंस सरस्वती ने 33.131 किलोग्राम दूध देकर पाकिस्तान की भैंस का रिकॉर्ड तोड़ा था, सरस्वती को लुधियाना के पवित्र सिंह ने खरीदा है। सुखबीर को सरस्वती भैंस का चोरी होने का डर था। वह उसे एक करोड़  रुपए में बेचने को तैयार नहीं थे। दरअसल सुखबीर कुछ दिन पहले सरस्वती को लेकर लुधियाना के जगरावा में डेयरी एंड एग्री एक्सपो में भाग लेने गए थे। वहां सरस्वती ने 33.131 किलो दूध देकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था। जिस पर उन्हें ₹200000 का इनाम देकर सम्मानित किया गया था। इससे पहले सबसे अधिक दूध देने का रिकार्ड पाकिस्तान की भैंस के नाम था जिसने 32.050 किलोग्राम दूध दिया था। भैंस बेचने से पहले किसान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हिसार के अलावा राजस्थान, यूपी ,पंजाब, के करीब 700 किसान शामिल हुए थे। सुखबीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सरस्वती को 1 लाख 30 हजार में करीब 4 साल पहले बरवाला के खोखा गांव के किसान गोपीराम से खरीदा था। सुखबीर सिंह ढांडा को सरस्वती ने पहले भी गर्व का कई मौका दिया वही बताते हैं, कि सरस्वती ने पिछले साल 29.31 किलो दूध देकर हिसार फर्स्ट प्राइज जीता था।


दीपक कुमार की रिपोर्ट