स्थापना दिवस मनाया गया

 


 


 स्थापना दिवस मनाया गया


महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के सलेथू गांव स्थित न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल में आज  राष्ट्रीय बालिका दिवस और उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
     आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की ऐतिहासिक, पौराणिक एवं सांस्कृतिक विरासत के विषय पर निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें छात्रा ऋचा बाजपाई ने प्रथम तथा वैशाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 
     कार्यक्रमों की श्रंखला राष्ट्रीय बालिका दिवस से सम्बंधित काव्य पाठ का आयोजन भी किया गया। आयोजित काव्य पाठ में छात्रा वर्तिका तथा ऋचा ने प्रतिभाग किया।
    राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कोऑर्डिनेटर रजनी श्रीवास्तव ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, राष्ट्रीय बालिका दिवस पहली बार 2008 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा शुरू किया गया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य लड़कियों द्वारा सामना की जाने वाली विषमताओं को उजागर करना है, जिसमें बालिकाओं के अधिकारों, शिक्षा के महत्व, स्वास्थ्य और पोषण सहित जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने आगे कहा कि, आजकल बालिकाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे वह राजनीति, खेल, साइंस इत्यादि कुछ भी हो, ऐसे में समाज को बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी शिक्षा के प्रति ध्यान देना अनिवार्य है।
      इस अवसर पर स्वप्निल शुक्ला, दीपा मौर्या आदि उपस्थित रहे।