नीरज गुप्ता उर्फ पिंटू बनाए गए सुचित्तागंज नगराध्यक्ष


 


नीरज गुप्ता उर्फ पिंटू बनाए गए सुचित्तागंज नगराध्यक्ष


सोहावल। सुचिता गंज नगर पंचायत बनने की कवायद शुरू होते ही भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने सिपाहियों को मजबूत करना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में सुचितागंज बाजार के सुप्रसिद्ध व्यापारी ओंकार नाथ नत्थू लाल के परिवार के नीरज गुप्ता और पिंटू को भारतीय जनता पार्टी ने अपना नगर अध्यक्ष बनाया है। यह फैसला बाजार में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के द्वारा हुई  सार्वजनिक बैठक में लिया गया। पद की घोषणा मंडल अध्यक्ष अरुण तिवारी ने की। पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद नीरज गुप्ता ने कहा भारतीय जनता पार्टी  ने जो कहा वो किया भविष्य में भी इससे भी और भी अच्छा करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी करेगी। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सरोज जायसवाल, वीरभद्र गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता उर्फ बाबा, गंगाराम गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता उर्फ बाबू ,रूद्र प्रकाश गुप्ता कुल्लड़, रामबाबू गुप्ता, बद्री प्रसाद गुप्ता धर्मेंद्र गुप्ता सतीश गुप्ता अमित गुप्ता रितेश गुप्ता महामंत्री अविनाश चंद्र गुप्ता सोनू गुप्ता संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।


मनीष श्रीवास्तव