कलेक्ट्रेट परिसर में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन.....


 


कलेक्ट्रेट परिसर में 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन.....


रायबरेली- उत्तर प्रदेश सरकार 24 जनवरी से 26 जनवरी तक उत्तर प्रदेश दिवस का आयोजन किया जा रहा है। जनपद में 24 जनवरी को बचत भवन सभागार हुआ कलेक्ट्रेट परिसर में प्रातः 10:00 बजे से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी के साथ अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक विधायक गण आदि सहित जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। प्रदेश व जनपद के जिन सपूतों का देश के आजादी में योग दान रहा है, प्रदेश की संस्कृति धरोहर एवं विविधता व जनपद के महत्वपूर्ण कार्य उपलब्धियां सरकार के संकल्प आदि को बताया जाएगा। सरकार की योजनाओं की जानकारी भी उत्तर प्रदेश दिवस में बताया जाएगा।


दीपक कुमार की रिपोर्ट