कछुआ मछली का अवैध रूप से कर रहे शिकार पर गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने बिठूर पुलिस को दी सूचना

 



कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र ब्रह्मा व्रत घाट स्थित गंगा में कछुआ मछली का अवैध रूप से कर रहे शिकार पर गंगा सुरक्षा दल के सदस्यों ने बिठूर पुलिस को दी सूचना जिस पर हल्का इंचार्ज विराग अपने हमराही सिपाहियों के साथ ब्रह्मा व्रत घाट पहुंचे शिकार कर रहे शिकारियों को आवाज दी पुलिस को देखते ही शिकारी भागने लगे वही पुलिस ने स्ट्रीमर से उन शिकारियों का किया पीछा शिकारी नाव जाल छोड़कर भागे पुलिस ने नाव व आधा दर्जन जाल को लिया कब्जे में जाल में फंसी मछलियों को छुड़ा कर  सदस्यों की मदद से गंगा में छुड़वाया गया वही नाव जाल को थाने पहुंचाया गया अवैध रूप से शिकार कर रहे शिकारियों की तलाश में जुटी बिठूर पुलिस सिपाहियों के साथ सदस्य बच्चा तिवारी राजू बाबा कल्लू मिश्रा क्षमा गोलू रजनीश सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


राहुल मिश्रा बिल्हौर सवांददाता