गंगा जमुनी की मिसाल कायम करते हुए व्रत और रोजा रखकर महिलाओं ने घंटाघर में किया विरोध प्रदर्शन


 


गंगा जमुनी की मिसाल कायम करते हुए व्रत और रोजा रखकर महिलाओं ने घंटाघर में किया विरोध प्रदर्शन


*लखनऊ*।  नागरिकता सांशोधन कानून ,एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लखनऊ के घंटा घर के मैदान मे कड़ाके की ठंन्ड में घने कोहरे और खुले आसमान के नीचे बैठ कर हजारों की सख्या मे महिलाए लगातार धरना दे रही है, जोश से लबरेज़ महिलाए अपने मासूम बच्चो के साथ शान्तीपूर्ण धरने पर बैठ कर नागरिकता संशोधन कानून को वापस लिए जाने की मांग कर रही है, धरने के छठे दिन बुधवार की सुबह कुछ महिलाएं प्रदर्शन में रोजा रखकर पहुंची, और कुछ सुबह के वक्त महिलाओं ने प्रदर्शन स्थल पर ही सहरी करके रखा रोजा, एक दर्जन हिन्दू महिलाओं ने भी व्रत रखा, 413 महिलाओं ने रोजा रखा और दोपहर 2.00 बजे हवन कार्यक्रम का भी होगा आयोजन, महिलाओं ने गंगा जामुनी तहजीब की मिसाल कायम की, नागरिक संसोधन कानून और एन आर सी के खिलाफ महिलाओं का प्रदर्शन चरम पर है ।


रिपोर्ट @ आफाक अहमद मंसूरी