भाजपा नेता अतुल सिंह ने दिव्यांगो,बुजुर्गों,विधवा महिलाओं एव जरुरतमंदो को कम्बल,शाल वितरित किया


 


भाजपा नेता अतुल सिंह ने दिव्यांगो,बुजुर्गों,विधवा महिलाओं एव जरुरतमंदो को कम्बल,शाल वितरित किया



ऊँचाहार रायबरेली :-
ऊंचाहार के पूरे बरवन मजरे पूरबगांव व बनिया का पुरवा मे नुक्कड़ सभा कर भाजपा सरकार की नीतियो को भाजपा नेता अतुल सिंह ने बताया।इस अवसर पर श्री अतुल सिंह व कार्यकम के आयोजक शैलेन्द्र सिंह ने दिव्यांगो,बुजुर्गों,विधवा महिलाओं एव जरुरतमंदो को कम्बल,शाल वितरित किया।श्री सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है।जरुरतमंदो की मदद करना हम सबका कर्तब्य है।नागरिक संसोधन बिल पर काँग्रेस देश को गुमराह कर रही है।इस बिल से किसी को कोई नुकसान नही है।मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व मे देश व प्रदेश का तेजी से विकास हो रहा है।भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा कि अतुल सिंह हमेशा गरीबो,जरुरतमंदो की मदद करते रह्ते हैं।आज देश मोदी जी के नेतृत्व मे बहुत तेजी से आगे बढ रहा है।कार्यक्रम के आयोजक शैलेन्द्र सिंह व सनी सिंह ने आये हुए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा नेता डी0एन0पाठक,मण्डल अध्यक्ष विनायक सिंह,मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह,युवा नेता अरुण सिंह,राम दत्त पान्डेय,पप्पू सिंह,अभिषेक मिश्रा,युवा नेता अजीत सिंह,अशोक कुमार,शीतला सिंह,पप्पू बाजपेयी,वीरेंद्र सिंह,अर्जुन सिंह,रमेश मिश्रा,राकेश चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी,भीम सिंह,मुकेश सरोज,गयादीन,अशीष शुक्ला आदि बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे।


मनीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट