अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस में बोले यशवंत सिन्हा नागरिकता कानून देश के मौलिक ढांचे के खिलाफ
लखनऊ। दिनांक 27-01-2020 लखनऊ समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में हुई प्रेस कांफ्रेंस जिसमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कांफ्रेंस को संबोधित किया कांफ्रेंस में यशवंत सिन्हा और शत्रुघन सिन्हा भी मौजूद रहें, नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ गांधी शांति यात्रा लेकर लखनऊ पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा यह कानून पूरी तरह असंवैधानिक है। यह बिल समाज को बांटने और समाज में आग लगाने के लिए लाया गया है। प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्र सरकार अब नोटबंदी की बात ही नहीं करती क्योंकि वो भी फेल हो गया था। अब एक बार फिर से देश को लाइन में लगाने की कोशिश की जा रही है। हम नागरिकता कानून, एनआरसी और एनपीआर का विरोध करते हैं क्योंकि यह असांवैधानिक है।
अफाक अहमद मंसूरी की रिपोर्ट