Aadhaar, शादी और हड़ताल भी अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में हुए शामिल।
नई दिल्ली। देश में आम आदमी की पहचान का अहम दस्तावेज आधार कार्ड अब ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हो गया है। आधार, शादी, डिब्बा के अलाव और हड़ताल ऐसे शब्द हैं जो आम बोलचाल की भाषा में उपयोग होने लगे हैं लेकिन अब इन्हें अलग महत्व भी मिल गया है। ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने हर साल की तरह इस साल भी कुछ हिंदी शब्दों को अंग्रेजी के अपने विश्वविख्यात शब्दकोष में जगह दी है। अपने नए संस्करण में हिंदी के कुछ ऐसे प्रचलित शब्दों को शामिल किया गया है जिसका इस्तेमाल देश में अंग्रेजी और हिंदी भाषी दोनों ही लोग आमतौर पर करते हैं। जैसे-आधार, चॉल, डब्बा, हड़ताल और शादी। डिक्शनरी के दसवें संस्करण को शुक्रवार को लॉन्च किया गया है।
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के 10वें संस्करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं और 1000 से अधिक नए शब्दों को शामिल किया गया है। जैसे-चैटबॉट, फेक न्यूज और माइक्रोप्लास्टिक। इसके अलावा नए संस्करण में नए शब्दों जैसे आंटी, बस स्टैंड, डीम्ड यूनिवर्सिटी, एफआईआर, नॉन वेज रिड्रेसल, ट्यूब लाइट, वेज और वीडियोग्राफ हैं। इसके अलावा ऑनलाइन एडिशन में चार शब्द जैसे करंट, लूटर, लूटिंग और उपजिला शामिल है।
ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (ओयूपी) के मुताबिक, डिक्शनरी में हमेशा भाषाओं के बदलाव पर ध्यान दिया जाता है और कोशिश रहती है कि नए संस्करण में उन शब्दों को शामिल किया जाए जो प्रांसगिक हों और साथ ही समय के साथ अपडेट हों।
डिक्शनरी का नया संस्करण आकर्षम इंटरेक्टिव ऑनलाइन सपोर्ट के साथ आया है जो ऑक्सफोर्ड लर्नर्स वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध है। इस नए संस्करण में इसकी वेबसाइट पर ऑडियो-विडियो टूटोरियल से लैस एडवांस फीचर के अलावा वीडियो वॉकथ्रू, सेल्फ स्टडी एक्टिविटीज के अलावा अन्य टूल्स को शामिल किया गया है। ओयूपी की मैनेजिंग डायरेक्टर (एजुकेशन डिवीजन) फातिमा दादा ने कहा, "इस एडिशन में 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है जिनमें 22 प्रिटेंड डिक्शनरी में नजर आएंगे।
त्रिलोकी नाथ की रिपोर्ट