रायबरेली में महिला चिकित्सालय में तड़पती रही प्रसूता, दौड़ाते रहे डॉक्टर


 


रायबरेली में महिला चिकित्सालय में तड़पती रही प्रसूता, दौड़ाते रहे डॉक्टर।
एमर्जेनशी में मौजूद लोगों ने जब इसकी सूचना जिला महिला प्रशासन को दी तो उनके हाथ पांव फूल गए और आनन फानन में वह मौके पर आकर जच्चा व बच्चा को अपने साथ ले गए जहा दोनों को भर्ती कर दिया गया है फिलहाल जच्चा व बच्चा दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। प्रसूता के पति की माने तो डॉक्टर व वहां मौजूद स्टॉफ ने इतना दौड़ाया की एमर्जेनशी में ही प्रसव हो गया।
वही जिला महिला चिकित्सालय में मौजूद डॉक्टर सुनीता प्रसाद की माने तो जैसे ही हम लोगो को सूचना मिली स्टाफ ने जच्चा व बच्चा को लेकर आये और उन्हें एडमिट कर दिया गया है अब दोनों की हालत ठीक है।



त्रिलोकी नाथ
 अमावां रायबरेली