प्रियंका पहुंची रायबरेली। व्यक्त किया शोक

 



प्रियंका पहुंची रायबरेली। व्यक्त किया शोक 


रायबरेली ब्यूरों 


रायबरेली- कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा आज रायबरेली पहुँची । हाल ही में दिवांगत हुए राष्ट्रीय सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव व सोनिया गांधी के करीबी सुनील श्रीवास्तव के शहर स्थित आवास पत्रकारपुरम में परिजनों से मुलाकात कर उनको इस दुख की घड़ी में सांत्वना दिया और परिवार के साथ हमेशा रहने की बात कही । प्रियंका वाड्रा के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद रहे। जब प्रियंका सुनील श्रीवास्तव के आवास पहुँची तो  प्रियंका से मिलने पहुचे कांग्रेसी नेताओं व पुलिस में जमकर नोकझोक हुई। जिसके बाद प्रियंका गांधी के कहने पर कांग्रेसियों को अंदर आने दिया गया।


मनीष श्रीवास्तव रायबरेली सवांददाता