दो ट्रकों की भिड़ंत में एक की मौत दूसरा घायल


 


लालगंज,रायबरेली। लालगंज-फतेहपुर मुख्य मार्ग पर शोभवापुर के निकट जहां ट्रकों के मध्य हुई टक्कर में एक ट्रक चालक की मौत हो गई वहीं दूसरे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी मार्ग दुर्घटना में खरगपुर सौताना के पास ट्रक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनो घायलों को रायबरेली अस्पताल रेफर किया गया है। रेडप्पा यू निवासी ग्राम माडमपल्ली थाना केवीपल्ली, आंध्र प्रदेश ट्रक लेकर भद्राचलम से नेपाल जा रहा था।पेपर लदे ट्रक में खलासी किरन भी बैठा था। लालगंज-फतेहपुर मुख्यमार्ग पर शोभवापुर गांव के सामने दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक ने उसके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें उसके समेत दूसरे ट्रक पर सवार चालक पुष्पेंद्र सिंह निवासी जौहापुर थाना तिंदवारी जिला बांदा भी घायल हो गया। दोनो घायलों को लालगंज अस्पताल पहुंचाया गया। रेडप्पा की मौत हो गई वहीं पुष्पेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दूसरी घटना खरगपुर सौताना चौराहे पर घटी। पूरे बाल्हेश्वर मजरे ऐहार निवासी रामकिशोर बाइक से खरगपुर सौताना गया था। सामने से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल रामकिशोर को भी लालगंज अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अस्पताल पहुंचे कोतवाल विनोद सिंह ने दोनो घटनाओं की जानकारी ली।


रिपोर्ट। सुरेश बहादुर सिंह लालगंज सवांददाता