अचानक रायबरेली पहुंचीं प्रियंका, कांग्रेस नेता के निधन पर परिवार को दी सांत्वना।
रायबरेली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा अपने यूपी दौरे के दूसरे दिन अचानक रविवार को रायबरेली पहुंचीं। वह सोनिया गांधी के कार्यालय प्रभारी व कांग्रेस सेवादल के नेता सुनील श्रीवास्तव के निधन पर परिवारीजनों को सांत्वना देने के लिए उनके आवास पर गईं। प्रियंका करीब 20 मिनट तक परिजनों के साथ रहीं व हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिया। प्रियंका सुनील श्रीवास्तव को याद कर भावुक हो गईं।
सुनील श्रीवास्तव का निधन 27 दिसम्बर को लम्बी बीमारी के बाद हो गया था। वह काफी वर्षों से सोनिया गांधी के कार्यालय के प्रभारी के आलावा कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय सचिव भी रहे है। प्रियंका के साथ सहित कई स्थानीय कांग्रेसी नेता भी रहे।हालांकि प्रियंका वाड्रा ने रायबरेली दौरे में मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।करीब 20 मिनट बाद वह साढ़े तीन बजे लख़नऊ के लिए रवाना हो गईं।
त्रिलोकी नाथ
रायबरेली