लखनऊ नगर निगम कम र्चारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम


दिनांक-20 नवम्बर, 2019 लखनऊ। लखनऊ नगर निगम कम र्चारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रस्तावित
कार्यक्रम के अन्तग र्त नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों की उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन एवं नगर निगम लखनऊ प्रशासन स्तर पर लम्बित मांगों के  निराकरण के सम्बन्ध में  कल दिनांक-21.11.2019 को माननीया महापौर नगर निगम लखनऊ एवं नगर आयुक्त नगर निगम लखनऊ को माँग-पत्रा सौंपा जायेगा । मोर्चे के  मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा एवं शमील एखलाक द्वारा बताया गया कि नगर निगम लखनऊ के कर्मचारियों की अर्जित अवकाश मद में लगभग रू0-4 करोड़, पेंशन/ग्रेज्युटी मद में लगभग रू0-12 करोड़  महंगाई भत्ता एवं बोनस  मद में लगभग रू0-20 करोड़ सातवें वेतनमान अन्तर मद मे लगभग रू0-35 करोड़, भविष्य निधि मद में लगभग रू0-5 करोड  ए0सी0पी0 मद में लगभग रू0-2 करोड़ चिकित्सा प्रतिपूर्ति मद में  लगभग रू0-21 लाख, कर्मचारी कल्याण कोष मद में लगभग रू0-6 लाख की धनराशि लम्बित है, जिस कारण सेवानिवृत्त एवं कार्यरत कर्मचारियों का वित्तीय क्षति भी हो रही है। सेवानिवृत्त उपरान्त विदाई समारोह में  समस्त देयों का भुगतान, कार्यदायी श्रमिकों को ई0पी0एफ0 एवं ई0सी0एस0 का लाभ, चतुर्थ श्रेणी कम र्चारियों की पदोन्नति, समस्त कर्मचारियों को  बीमा परिधि में लाया जाना, आय की समीक्षा के साथ-साथ व्यय की समीक्षा भी किया जाना, संविदा कर्मिको  का विनियमितिकरण किया जाना, जैसी प्रमुख मांगों  का निराकरण न किये  जाने के कारण कर्मचारियों में व्यापक रोष व्याप्त है। माँग-पत्र कार्यक्रम में  सभी संघो  के अध्यक्ष मण्डल, संचालक मण्डल, सभी पदाधिकारीगण एवं कम र्चारी साथी उपस्थित होंग/


 


Rizwan Ali, Sufiyan Waris Lucknow Reporter