पेपर बैग का इस्तेमाल कर इनर व्हील ने किया पर्यावरण जागरूकता अभियान



पेपर बैग का इस्तेमाल कर इनर व्हील ने किया पर्यावरण जागरूकता अभियान


लखनऊ, 13 जुलाई 2020, इनर व्हील लखनऊ गोमती क्लब डिस्ट्रिक्ट 312 की अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता बलानी के तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता के लिए एक पेपर बैग को इस्तेमाल करने का निश्चय किया। इस महामारी के काल में इनर व्हील गोमती क्लब की अध्यक्ष डॉक्टर सुनीता बलानी साथ ही सदस्य पूनम ठुकराल, अंशु कत्याल,अनीशा, डॉ अलका सिंह, पूनम कनवाल आदि ने अपने अपने घर पर रहते हुए पर्यावरण जागरूकता अभियान को अंजाम दिया साथ ही समाज में इस पर्यावरण जागरूकता का एक संदेश पहुंचे इसके लिए सभी घरों में रहते हुए पेपर बैग के साथ फोटो खिंचवा कर शेयर किया और इस मुहिम में अपना योगदान दिया।