प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना समितियो के गठन पर जोर 


 


 रायबरेली


प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओ के लाभ को जन जन तक पहुचाने के लिए नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल स्तर पर समितियो के गठन पर अभियान तेज किया गया मंडल स्तर पर गठित की गयी समितियो के पदाधिकारियो को संगठन को मजबूत बनाने के साथ प्रचार प्रसार की जिम्मेदारीसौंपी गयी है


 


प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना के व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार के लिए जिले में अभियान चलाया गया है पी एम जनकल्याणकारी योजना के जिला अध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने मंडल स्तर पर समितियो के गठन के लिए जन सम्पर्क तेज कर दिया इसी क्रम में श्री सिंह ने जिला संगठन मेअजय कुमार गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है ऊंचाहार में मंडल महामंत्री अरविंद्र सिंह अरखा तथा नगर क्षेत्र में मनीष शुक्ल को महामंत्री बनाया गया इसके अलावा गौरा मंडल से आशु सिंह राजपूत को अध्यक्ष तथा जगतपुर से धीरज शर्मा को महामंत्री बनाया गया है इस मौकेपर अमेठी जिला अध्यक्ष ठाकुर भुवनेश सिंह तथा जनपद रायबरेली के जिला संगठन के महामंत्री योगेश सिंह उर्फ पिंकू सिंह ऊंचाहार विधानसभा प्रभारी कुँवर जयदीप सिंह ऊँचाहार मंडल उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह जगतपुर मंडल महामंत्री जीतू सिंह मंडल उपाध्यक्ष संदीप मौर्य के अलावा अनुज सिंह मौजूद रहे।


 रायबरेली से अनुज मौर्य की रिपोर्ट