मोहम्मद कैफ किदवई को अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई


 


मोहम्मद कैफ किदवई को अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।


राष्ट्रीय


अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद में मोहम्मद कैफ किदवई को दी गई उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी।मीडिया से मुखातिब होने पर परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक और अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष तबरेज वारसी ने यह जानकारी दी। मोहम्मद कैफ काफी समय से अंतर्राष्ट्रीय जनाधिकार संस्था से जुड़े थे और उनकी संस्था के प्रति आस्था, निष्ठा, लगन और समर्पण को देखते हुए उनको यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। जिसका देश और राज्य स्तर पर सभी प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्षो ने स्वागत किया हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष तारिक  ने बताया कि यह संगठन देशभर में काम कर रहा है। इससे जुड़े लोग सामाजिक क्षेत्रों में भी लगातार मेहनत कर रहे हैं। महामारी में भी संगठन से जुड़े लोग मदद के लिए खुलकर सामने आए हैं और आर्थिक रूप से शारीरिक रूप से जिस प्रकार की आवश्यकता कमजोर वर्गो को हो रही है उसमें यह खुलकर मदद कर रहे हैं ।और मसीहा साबित हो रहे हैं तबरेज वारसी ने बताया है कि संगठन पूरे देश और प्रदेश में मजबूती के साथ कार्य कर रहा है और बेहिचक लोगों की सेवा की जा रही है राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मीडिया को यह बताते हुए काफी गर्व से कहा कि कोरोना जैसी महामारी मे भी परिषद से जुड़े लोगों से अच्छा खासा सहयोग मिल रहा है। जैसे जनपद स्तर ब्लॉक, तहसील स्तर पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को काफी अच्छी मदद मुहैया कराई जा रही है ।यह संगठन लगातार बढ़ रहा है यह भी काफी हर्ष का विषय है उन्होंने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है और यह भी कहा है कि वह संगठन के लिए लगातार कार्य करते रहें जिससे पदाधिकारियों में नई ऊर्जा का प्रवाह दिखा।


तौफ़ीक़ अहमद फतेहपुर सवांददाता