प्रधान ने बांटे मास्क साबुन, ग्रामीणों ने की सराहना


 


प्रधान ने बांटे मास्क साबुन, ग्रामीणों ने की सराहना


कोरोना वायरस न सिर्फ देश बल्की दुनिया के लिए वैश्विक महामारी बन गया है। वर्तमान समय में संक्रमण को रोकने के लिए सरकार से लेकर जिला प्रशासन लोगों को जागरूक करने में लगे हैं। लोगों से सोशल डिस्टेंस के पालन करने की अपील कर रहे हैं। संकट के समय में ग्राम प्रधान भी लोगों को जागरूक व मदद करने में पीछे नहीं हैं।
विकासखंड अमौली क्षेत्र के ग्राम पंचायत डिघरुवा के ग्राम प्रधान संजय सिंह उमराव ने दो हजार गरीब परिवारों को  मास्क साबुन व ग्लव्स वितरण किए। उन्होंने ग्रामीणों से लाडाउन के दौरान घरों से न निकलने की अपील की।उन्होंने कहा कि इस संकट के समय में सरकार और प्रशासन का हम सभी को साथ देना चाहिए। और साफ सफाई व सतर्कता बरतनी चाहिए। प्रधान संजय ने कहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और परदेश से आने वाले लोगों को क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दे। खुद बचाएं और दूसरों को भी बचाएं। डिघरुवा के मजरे  खानपुर कदीम और रुसिया में अभियान चलाकर संक्रमण से बचाव के लिए मशीनों से दवा का छिड़काव कराया गया। ताकि महामारी को जल्द रोका जा सके। ग्रामीणों ने इस सराहनीय कार्य के लिए ग्राम प्रधान संजय सिंह उमराव  की सराहना किया। वहां पर सलमान नौशाद अभिषेक  सूचित यादव राहुल यादव तूफान खान अमन खान वसीम आलम आदि लोग मौजूद रहे।


कलीम खान जहानाबाद सवांददाता