जगतपुर ब्लाक के सराँय श्री बक्स के प्रधान अमरेंद्र बहादुर सिंह कुछ इस तरह कर रहे हैं जनसेवा।


जगतपुर ब्लाक के सराँय श्री बक्स के प्रधान अमरेंद्र बहादुर सिंह कुछ इस तरह कर रहे हैं जनसेवा।


जगतपुर (रायबरेली) -



सरकार और मेडिकल एडवाइजरी का करना है पालन


 कोरोना वायरस अलर्ट। जो भी व्यक्ति शहरों से अपने गांव आ रहे हैं। उनकी जिम्मेदारी सभी ग्राम सभा के प्रधानों को सौंपी गई है।  जितने लोग शहर से आए हैं। उनको 14 दिनों के लिए अपने ग्राम सभा की पूर्व माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय में रखे।ऐसा निर्देश अधिकारियों द्वारा प्राप्त हुआ है।जब उनकी जांच की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब उनको घर के लिए भेजे ।। इसी क्रम में ग्राम सभा सराँय श्री बक्स के प्रधान श्री अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जितने भी लोग परदेश से आए हैं। उनका नाम और बाहर से आने वालो लोगों की तारीख नोट करके लेखपाल और प्रशासन को पूरी जानकारी दी है। ग्राम प्रधान ने बताया है, कि बाहर से आए हुए लोगों के लिए विद्यालय में खाने और रहने की व्यवस्था की गई है। और गांव के जरूरतमंद लोगों के लिए राशन की व्यवस्था भी की गई है।


दीपक कुमार संवाददाता जगतपुर