देशहित में दीपक कुमार ने कि यह की अपील

देशहित में दीपक कुमार ने की यह अपील


एक दीपक देश हित मे राष्ट्र के नाम


 अपील


 सम्मानित आत्मीय भाईयों/बहिनो
  जैसा कि आप सभी अवगत है कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने 05 अप्रैल 2020 को रात में 09 बजे 09 मिनट के लिए अपने घर की सभी लाइट को बंद कर दीपक या मोमबत्ती जलाने का आह्वान किया है जिससे कि पूरा देश एक सूत्र में समस्त विश्व को भारतवर्ष की अखण्डता का परिचय दिया जा सके। कोई विपत्ति हमारी अखण्डता को किंचित विचलित भी न कर पाये ।
                 इसलिये साथियों माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान एवं देशहित में हम सभी को यह आह्वान सफल बनाना है इसके लिए जूनियर शिक्षक संघ जगतपुर रायबरेली आप सभी साथियों से अपील करता है आप सभी एकजुट होकर (दिनांक 05 अप्रैल 2020 को) आज रात 09 बजे 09 मिनट के लिए अपने घरों की लाइट बन्द कर देश की एकता और अखण्डता के लिए एक दीप जलाकर देश की सुरक्षा करने वालो का भी हौसला बढ़ाने में अपना बहुमूल्य सहयोग और समय देने का कष्ट करें । 
   
आओ आत्मीय साथियों
जलाओ दिए पर,रहे ध्यान इतना
अँधेरा धरा पर,कही रह न जाए ..
💐💐💐💐💐💐💐💐💐
5 अप्रैल 2020- दिन रविवार
 समय रात- 09 बजे से 09 मिनट तक।
जीतेगा भारत,हारेगा कोरोना
  जय हिंद ।।   जय भारत ।।

                                   आपका अपना
                                     दीपक कुमार
                                          अध्यक्ष
                                  जूनियर  शिक्षक संघ
                                    जगतपुर रायबरेली


 संवाददाता मनीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट