शहर से आए हुए, लोगों को प्राथमिक विद्यालय में रहने व खाने की कराई गई व्यवस्था....


 


शहर से आए हुए, लोगों को प्राथमिक विद्यालय में रहने व खाने की कराई गई व्यवस्था....


जगतपुर (रायबरेली)  - ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत  शहर से आए हुए, 15 लोगों को प्राथमिक विद्यालय मनोहर गंज में खाने और पीने की व्यवस्था अलग अलग कमरे में की गई है। हर व्यवस्था सावधानी पूर्वक से किया जा रहा है। खाने से लेकर पानी तक की व्यवस्था  ग्राम प्रधान पति अंबिका चौधरी ने की है। और बताया है। कि यहां पर 14 दिन तक रखा जाएगा। खाना और पीने का पानी व रहने की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है। इस मौके पर मनोहर गंज ग्राम सभा लेखपाल चंद्रभान सिंह, राम बक्स चौधरी, सत्येंद्र कुमार मौर्या, माता बक्स चौधरी आदि लोग उपस्थित रहे।


दीपक कुमार संवाददाता जगतपुर