फ्रांस के दूल्हे को भायी भारतीय दुल्हन, हिन्दू रीति रिवाजों से हुई शादी


 


फ्रांस के दूल्हे को भायी भारतीय दुल्हन, हिन्दू रीति रिवाजों से हुई शादी।


रायबरेली, 04 फरवरी (हि.स.)। फ्रांस के दूल्हे को भारतीय दुल्हन भा गई और दोनों मंगलवार को एक सूत्र में बंध गए। रायबरेली में हुई यह शादी पूरी तरह से हिन्दू रीति रिवाजों से की गई। फ्रांस से आये बारातियों के लिए यह खासा आकर्षक रहा।


दरअसल शहर की रहने वाली नीति बेदी फ्रांस में 2019 से एक सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्यरत हैं। नीति के साथ फ्रांस के ही निवासी सिल्वा मार्टिन काम करते हैं। दोनों के बीच प्यार हुआ और उन्होंने एक सूत्र में बंधने का निश्चय किया। हालांकि नीति के लिये परिवार को इसके लिये राजी करना इतना आसान नहीं था लेकिन बेटी के निर्णय में माता-पिता ने भी साथ दिया और दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गये।
सोमवार को सिलवा मार्टिन करीब एक दर्जन बारातियों के साथ रायबरेली पहुंचे। मंगलवार को एक होटल में नीति और मार्टिन की शादी हिन्दू रीति रिवाजों से हुई। आचार्य ने दोनों का विवाह संपन्न कराया। फ्रांस से आये बाराती भी इस शादी और रीति रिवाजों से खुश दिखे। नीति के पिता संजय बेदी का कहना है कि बेटी की ख़ुशी में उनकी ख़ुशी है और पूरा परिवार इस शादी से प्रसन्न है।


त्रिलोकी नाथ
 अमावां रायबरेली