जयमाला के बाद आशिक ने दुल्हन को स्टेज पर मारी ताबड़तोड़ गोली, दुल्हन की मौके पर मौत


 


जयमाला के बाद आशिक ने दुल्हन को स्टेज पर मारी ताबड़तोड़ गोली, दुल्हन की मौके पर मौत।


उत्तर प्रदेश (रायबरेली): रायबरेली के बछरांवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव गजियापुर के निवासी पुत्तीलाल की बेटी आशा की शादी उन्नाव जिले के आगापुर गांव के रहने वाले अनिल से हो रही थी।
इसी बीच उसी गांव के आशिक ने जयमाला के बाद दुल्हन पर ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। जिससे दुल्हन की मौके पर ही मौत हो गई। बृजेंद्र नाम के आशिक ने आशा को गोली मारने के अभी गांव वाले कुछ समझ पाते। तब तक बृजेंद्र ने खुद को भी गोली मार ली।
बृजेंद्र को जल्दी-जल्दी इलाज के लिए ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही बृजेंद्र ने दम तोड़ दिया। गांव वालो के बताने के अनुसार बृजेंद्र आशा की शादी होने से बहुत दुखी था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया गया है। वही दुल्हन को शादी के मंडप में इस तरह गोली मारने पर लड़की का परिवार गहरे सदमे में है।


त्रिलोकी नाथ 
  रायबरेली