जामों थाना पुलिस ने डकैती योजना बनाते हुए पाँच अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 


जामों थाना पुलिस ने डकैती योजना बनाते हुए पाँच अभियुक्त को किया गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक डाँ. ख्याति गर्ग ने किया खुलासा।


अमेठी: थाना जामो पुलिस द्वारा डकैती की योजना बनाते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार, उनके कब्जे से 01 अवैध पिस्टस, 04 जिन्दा कारतूस 7.65 बोर बरामद।
पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अर्पित कपूर के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 26.02.2020 को प्र0नि0 रतन सिंह मय हमराह के रवाना क्षेत्र मौजूद थे कि मुखबिर सूचना मिली कि सम्भई तिराहे पर कुछ लोग बैठे है जो डकैती की योजना बना रहे हैं इस सूचना पर प्र0नि0 मय फोर्स मौके पर पहुँच कर वाहन में बैठे व्यक्तियों को घेर कर अन्दर बैठे व्यक्तियो को पकड़ लिया गया व 01 अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर व 04 अदद जिन्दा कारतूस,
01 अदद स्टम्प व 01 अदद डण्डा मौके से बरामद कर अभियुक्तगण 1.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली 2. यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली 3. पप्पू पुत्र मो0 अली निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली 4. बृजेश सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी खमरिया पूरे कुशल थाना सलोन जनपद रायबरेली 5. जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण- 
1.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली
2. यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
3. पप्पू पुत्र मो0 अली निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
4. बृजेश सिंह पुत्र पृथ्वीपाल सिंह निवासी खमरिया पूरे कुशल थाना सलोन जनपद रायबरेली
5. जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली
बरामदगी का विवरणः- 
1.एक अदद देशी पिस्टल 7.65 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस
2.एक अदद स्टम्प
3.एक अदद डण्डा
4.एक टाटा सफारी नं0 यूपी 33 एई 9999
आपराधिक इतिहास अभियुक्तगण- 
1.यशवीर सिंह पुत्र त्रिवेणी बहादुर सिंह निवासी नायन थाना सलोन जनपद रायबरेली
1.मु0अ0सं0 575ए/12 धारा 147/323/504 भादंवि
2.मु0अ0सं0 1275/10 धारा 147/148/149/307/504/506 भादंवि
2.अनुज सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी नायन थाना सलोन जिला रायबरेली
1.मु0अ0सं0 180/18 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट
2.मु0अ0सं0 621/15 धारा 147/148/149/307/336/504/506/323 भादंवि
3.मु0अ0सं0 27/16 धारा 147/148/149/307 भादंवि
4.मु0अ0सं0 417/15 धारा 323/504/506 भादंवि
5.मु0अ0सं0 645/12 धारा 323/504/506 भादंवि
6.मु0अ0सं0 574ए/12 धारा 323/504/506 भादंवि
7.मु0अ0सं0 1276/10 धारा 307/147/148/149/497 भादंवि
8.मु0अ0सं0 1275/10 धारा 147/148/149/307/504/506 भादंवि
3.जय सिंह पुत्र दुर्गाबक्श सिंह निवासी रतनपुर थाना सलोन जनपद रायबरेली
1.मु0अ0सं0 180/18 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट
2.मु0अ0सं0 621/15 धारा 147/148/149/307/336/504/506/323 भादंवि
3.मु0अ0सं0 72/16 धारा 138 विद्युत अधिनियम
4.मु0अ0सं0 81/11 धारा 452/323/354/506 भादंवि
गिरफ्तार करने वाली टीम:- 
1. प्र0नि0 रतन सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
2. उ0नि0 प्रवीण कुमार सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
3. उ0नि0 साहबलाल थाना जामों जनपद अमेठी
4. उ0नि0 ब्रह्मानन्द यादव थाना जामों जनपद अमेठी
5. का0 अवधेश पाल थाना जामों जनपद अमेठी
6. रि0का0 राघवेन्द्र सिंह थाना जामों जनपद अमेठी
7. का0 अतुल कुमार यादव थाना जामों जनपद अमेठी।


 


रिपोर्ट@त्रिलोकी नाथ