कल्याण सिंह को बनाया जाए अयोध्या में राम मंदिर के ट्रस्ट का अध्यक्ष


 


कल्याण सिंह को बनाया जाए अयोध्या में राम मंदिर के ट्रस्ट का अध्यक्ष


नई दिल्ली: राम मंदिर को मंजूरी मिल गई है और सर्वोच्च न्यायालय ने तीन महीनों के अंदर ट्रस्ट बनाकर मंदिर की कार्रवाई शुरु करने की अपील की है।


मगर अभी तक ट्रस्ट के अध्यक्ष का नाम तय नहीं किया जा सका है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के नाम को ट्रस्ट के अध्यक्ष के तौर पर बढ़ाया जा रहा है।


चार दशकों तक लंबे संघर्ष के बाद राम मंदिर के लिए भाजपा का मिशन सफल हो चुका है। कोर्ट में जीत मिल चुकी है। तीन महीनों की अवधि में मंदिर का ट्रस्ट तैयार करना है। अब ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए कल्याण सिंह के नाम को आगे किया जा रहा है। गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण के लिए भाजपा में सबसे ज्यादा बलिदान तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का माना जाता रहा है।


मंदिर के निर्माण के लिए उन्होंने अपनी सरकार को भी संकट में डाल दिया था और बाबरी मस्जिद के गिरते ही उन्होंने अपनी सरकार से इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ उनकी सरकार को बर्खास्त करके राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था। तीन अन्य राज्यों में चल रही भाजपा की सरकार को भी बर्खास्त कर दिया गया था।


मगर अब जब इतने संघर्ष के बाद भाजपा का राम मंदिर के निर्माण का सपना सच होने जा रहा है, कल्याण सिंह को इसी समिति के अध्यक्ष पद के लिए मांग तेज हो रही है। बुलंदशहर में आज बीजेपी के विधायक और यूपी के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के करीबी देवेंद्र सिंह लोधी ने कल्याण सिंह को ट्रस्ट का चेयरमैन बनाने की मांग की है।


देवेंद्र सिंह लोधी का दावा किया कि कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री तक की कुर्सी ठुकराई है और वे हिंदुओं के हृदय के सम्राट हैं। लोधी ने दावा किया कि कल्याण सिंह कर्मठ नेता हैं। वे ही इस अध्यक्ष पद के सच्चे हकदार हैं।


मोहम्मद इमरान बिल्हौर सवांददाता