घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद

घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद



 


 


 रायबरेली पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के क्रम में विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक लालगंज व हमराही पुलिस टीम द्वारा मुखबिरखास की सूचना पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या-15/2020 धारा-302 भादवि से संबंधित अभियुक्त रमेश सिंह पुत्र बब्लू सिंह निवासी झाबर हरदो पट्टी थाना लालगंज रायबरेली को थानाक्षेत्र के दो सड़का तिराहा से गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त:- रमेश सिंह पुत्र बब्लू सिंह निवासी झाबर हरदो पट्टी थाना लालगंज रायबरेली। बरामदगी:- 01 अदद  फावड़ा हत्या में प्रयुक्त। गिरफ्तारी का स्थान व दिनांक:- दिनांक 13 जनवरी 2020 दो सड़का तिराहा थाना लालगंज रायबरेली। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह थाना लालगंज रायबरेली,उपनिरीक्षक पंचमलाल थाना लालगंज रायबरेली, आरक्षी कुलदीप मिश्रा थाना लालगंज रायबरेली,आरक्षी रणजीत सिंह थाना लालगंज रायबरेली, आरक्षी मो0 नाजिम थाना लालगंज रायबरेली,मुख्य आरक्षी चालक इंद्रजीत कुशवाहा थाना लालगंज रायबरेली, होमगार्ड धनन्जय थाना लालगंज रायबरेली, होमगार्ड धनन्जय थाना लालगंज रायबरेली।