माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित


रायबरेली के पदाधिकारी भी रहे मौजूद


माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी हुई घोषित


शंकरपुर इकाई भी रही मौजूद 


लखनऊ | माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा मुख्य संरक्षक पीएन सिंह ने की लखनऊ के बालिका विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में घोषणा की  गई जिसे 55 जिले के सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष आलोक सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए गये, सत्य प्रकाश सिंह ,सुरेंद्र सिंह, अनिल शर्मा , दिनेश सिंह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए एस पी सिंह महामंत्री बने मुकेश सिकरवार ,गोविंद पालीवाल, मोहित राघव प्रदेश मंत्री बने। रविंद्र त्रिपाठी ,शैलेश  चौहान संयुक्त मंत्री बने  डॉक्टर प्रमोद मिश्रा दिलीप जयसवाल अवधेश बहादुर सिंह राय शिवदत्त पांडे संगठन मंत्री बने अजय कुमार निगम कोषाध्यक्ष बने शेषनाथ पाल राजीव तिवारी प्रचार मंत्री बने वाहिद अहमद आय ब्यय  निरीक्षक बने इस अवसर पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आलोक चौहान महामंत्री एस पी सिंहं ने   संयुक्त वक्तव्य में कहा कि सरकार की 33 /60वर्ष की सेवा मे अनिवार्य  सेवानिवृत्त की  सरकार की नीति  का जोरदार विरोध किया जाएगा ।इसके अतिरिक्त प्रदेश में अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षणेत्तर कर्मियों की नियुक्त तत्काल खोले जाने की सरकार से मांग की गई। इस मौके पर अंशुल दीक्षित ,मनोज कुमार, विनोद कुमार ,संतोष कुमार ,रमाशंकर आदि उपस्थित थे ।उक्त जानकारी संतोष कुमार सिंह जिला अध्यक्ष (माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ लखनऊ )  ने दी।


मनीष कुमार श्रीवास्तव रायबरेली सवांददाता