गरीबों को वितरित किए कंबल

गरीबों को वितरित किए कंबल


डलमऊ रायबरेली। रविवार को ग्राम सभा मखदूमपुर के पूरे शेखन पुर गांव में कड़ाके की ठंड के चलते सांसद सोनिया गांधी की तरफ से गरीब एवं जरूरतमंदों को भेजे गए कम्बलो  का वितरण कांग्रेस के पूर्व विधायक अशोक सिंह के नेतृत्व में किया गया। क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक छोटे बड़े गांव के गरीबों को बुलाकर 400 कम्बलो का वितरण किया गया कड़ाके की ठंड के चलते गरीबों को सांसद के द्वारा भेजे गए इस उपहार को पाकर उनके चेहरे खुशी से चहक उठे। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कड़ाके की ठंड के चलते उक्त गांव के गरीब लोगों को जिले की सांसद द्वारा कंबल का वितरण कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक अशोक सिंह, पदमधर सिंह सदस्य कांग्रेश, रविंद्र सिंह महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, अशोक सिंह ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश त्रिपाठी नगर अध्यक्ष डलमऊ, आशीष सोनी ब्लाक अध्यक्ष  पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, सोमवती त्रिपाठी अध्यक्ष महिला कांग्रेस, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।